ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : ​प्रेस नोट जनपद रामपुर दिनाँक 12.07.2026 श्रीमान पुलिस अधीक्षक रामपुर द्वारा श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक रामपुर के साथ रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में वृहद वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया ।

रिपोर्टर रफ़ी उल्लाह खान रामपुर उत्तर प्रदेश

आज दिनाँक 12.07.2026 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक रामपुर एवं श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक रामपुर द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार एवं “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत 11400 वृक्ष लनाने का “वृहद वृक्षारोपण अभियान” का आयोजन वृक्ष रोपण करके किया गया ।


कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए बताया गया कि “हरियाली बढ़ाएँ – पर्यावरण बचाएँ, आने वाली पीढ़ियों का भविष्य संवारें।” वृक्ष न केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में सहायक हैं, बल्कि जल संरक्षण, स्वच्छ वायु एवं जैव विविधता के संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं ।


इस अवसर पर क्षेत्राधिकार नगर/लाइन, क्षेत्राधिकारी टाण्डा, क्षेत्राधिकारी यातायात व पुलिस लाइन्स का समस्त रिजर्व फोर्स, पीएमएस स्कूल के बच्चों व पुलिस परिवारजनों के बच्चों द्वारा भी वृक्षारोपण किया गया । पुलिस अधीक्षक रामपुर महोदय एवं अपर पुलिस अधीक्षक रामपुर महोदय द्वारा बच्चों को पौधे वितरण किए गए ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button