ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : 13 जुलाई को फतेहपुर में लगेगी दिव्यांगजन मोबाइल कोर्ट, मौके पर सुनी जाएंगी शिकायतें

ब्यूरो प्रमुख शरद कुमार फतेहपुर, उत्तर प्रदेश

फतेहपुर। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी ने बताया कि दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम-2016 की मूल भावना के अनुरूप सुदूरवर्ती एवं पिछड़े क्षेत्रों में निवासरत दिव्यांगजनों को उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं एवं सुविधाओं के प्रति जागरूक करने तथा उनकी समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राज्य आयुक्त, दिव्यांगजन उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशानुसार 13 जुलाई 2026 को जनपद फतेहपुर में मोबाइल कोर्ट का आयोजन किया जाएगा। मोबाइल कोर्ट का आयोजन विकास भवन सभागार, फतेहपुर में प्रातः 10:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक होगा। इस दौरान दिव्यांगजन अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कर सकेंगे।

मोबाइल कोर्ट में समाज कल्याण, शिक्षा, ग्राम विकास, ग्रामीण विकास अभिकरण, परिवहन, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, लोक निर्माण, रेलवे, पुलिस प्रशासन, पंचायतीराज, श्रम, खाद्य एवं रसद, नगर विकास, राजस्व, विद्युत विभाग तथा बैंकों से संबंधित शिकायतों की सुनवाई की जाएगी। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी ने जनपद के सभी दिव्यांगजनों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर अपनी शिकायतों और आवश्यक अभिलेखों के साथ विकास भवन सभागार पहुंचकर इस विशेष मोबाइल कोर्ट का लाभ उठाएं।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button