Uttar Pradesh News : मोबाइल पर धमकी, सरेआम मारपीट का आरोप, पीड़ित ने थाना समाधान दिवस में न्याय की गुहार लगाई, पुलिस जांच में जुटी
राधानगर थाना क्षेत्र का मामला
रिपोर्टर मनीष फतेहपुर, उत्तर प्रदेश
फतेहपुर जिले के राधानगर थाना क्षेत्र के बक्सपुर मोहल्ले में रहने वाले नेबर सिंह ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने शिकायत दर्ज कराई है कि एक व्यक्ति उन्हें और उनकी पत्नी को मोबाइल पर लगातार गाली-गलौज कर रहा है और जान से मारने की धमकी दे रहा है। नेबर सिंह ने थाना समाधान दिवस में पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि आरोपी व्यक्ति उनकी भतीजी से फोन पर बातचीत करता था। उनकी भतीजी स्वेच्छा से अपने माता-पिता के पास चली गई, जिसके बाद आरोपी ने उन्हें परेशान करना शुरू कर दिया।

शिकायत के अनुसार, 4 जुलाई को शाम करीब 7:30 बजे बड़नपुर चौराहे पर आरोपी ने नेबर सिंह के साथ लात-घूसों से मारपीट की। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि 5 जुलाई को आरोपी ने उनके साथ मारपीट करने के बाद उनका मोबाइल फोन भी छीन लिया था, जिसे बाद में खागा कस्बे में धमकी देकर वापस किया गया। इसके अलावा, 10 जुलाई को दोपहर लगभग 1 बजे आरोपी ने मोबाइल फोन के जरिए गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। नेबर सिंह ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी ने उन्हें और उनके परिवार को जीने नहीं देने की धमकी दी है और कहा है कि वह थाना पुलिस को अपनी जेब में रखता है। पीड़ित ने थाना प्रभारी से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने और सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।



Subscribe to my channel