Uttar Pradesh News : नाज़िया इलाही के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में परिवाद दाखिल, कार्रवाई की उठी मांग
रिपोर्टर वसीउद्दीन आगरा उत्तर प्रदेश
आगरा। सोशल मीडिया पर कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में नाज़िया इलाही के खिलाफ शुक्रवार को आगरा की सीजेएम (सिविल जज जूनियर डिवीजन-2) अदालत में परिवाद दायर किया गया। परिवाद में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 196, 299, 353(2) तथा आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कराने की मांग की गई है। परिवाद शबाना खंडेलवाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष सशक्त पीली सेना, की ओर से अधिवक्ता जाहिद नूरी के माध्यम से दाखिल किया गया। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कथित रूप से मुस्लिम धर्मगुरु और इस्लाम धर्म के संबंध में आपत्तिजनक एवं अमर्यादित टिप्पणियां की गईं, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुईं और सामाजिक सौहार्द प्रभावित होने की आशंका उत्पन्न हुई।

शिकायतकर्ता ने अदालत को बताया कि इस संबंध में पहले 28 जून 2026 को पुलिस आयुक्त, डीसीपी सिटी और थाना न्यू आगरा को भी लिखित शिकायत भेजी गई थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी कारण न्यायालय की शरण ली गई है। इस अवसर पर गुड्डू कुरैशी, shanu khan danish khan seenu khan sindi Kureshi Manju Jain sajid khan सुलेमान अहमद, चौधरी बबुआ, मुख्तियार खान और हाजी आमीन सहित कई लोग मौजूद रहे। उन्होंने मामले में निष्पक्ष जांच कर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की।



Subscribe to my channel