ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News : कुपी धरना स्थल पर छतरपुर-पन्ना के प्रशासन की संयुक्त टीम ने सुनीं प्रदर्शनकारियों की समस्याएं

दो बार सर्वे कराकर पात्र को लाभ मिल चुका, नियम विरुद्ध कोई मांगे पूरी नहीं की जाएगी

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

केन बेतवा लिंक परियोजना अंतर्गत कुपी के समीप धरना दे रहे प्रदर्शनकारियों से शुक्रवार को छतरपुर एवं पन्ना जिले के प्रशासनिक अधिकारियों ने कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन में संयुक्त रूप से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने समझाइश दी कि वर्तमान मौसम बारिश का देखते हुए किसी का मकान खाली नहीं कराया जाएगा। पात्र परिवारो का प्रथम बार सर्वे के उपरांत ग्राम वासियों द्वारा मांग किए जाने पर पृथक टीम बनाकर सर्वे कर दिया गया है जो पात्र पाए गए उन्हें राशि स्वीकृत कर दी गई है। जो पात्र नहीं है।

उन्हें किसी प्रकार की राशि स्वीकृत नहीं हो सकेगी। शासन के द्वारा निर्धारित नीति के तहत जो प्रावधान है। इनके तहत पात्र व्यक्ति को लाभ प्रदाय किये गए है। जो शासन के नियमानुसार नहीं है ऐसे लाभ नहीं दिए जाएंगे। सभी अनाधिकृत प्रदर्शनकरियो से अपने घरों में लौटने की अपील की गई। एवं भ्रामक बातों से दूर रहने की समझाइस दी गई एवं आगे अपनी किसी भी प्रकार की समस्या अपने क्षेत्र के सक्षम अधिकारी को बताने की समझाइस भी दी गई इस दौरान धरना स्थल पर अजयगढ़ तहसीलदार सुरेंद्र अहिरवार, सटई तहसीलदार इंद्रकुमार गौतम तथा नायब तहसीलदार ओमप्रकाश गौतम उपस्थित रहे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखते हुए प्रशासन से संवाद जारी रखने की अपील की।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button