ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

गोरखपुर के मछलीगांव नगर इकाई द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की

ब्यूरो चीफ सुनील कुमार जयसवाल महाराजगंज उत्तर प्रदेश

गोरखपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के गोरखपुर उत्तरी जिले की मछलीगांव नगर इकाई द्वारा राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और हरित भारत का संदेश दिया गया। इस अवसर पर पूर्व नगर मंत्री अजय नायक ने कहा कि लगातार बढ़ते प्रदूषण को रोकने में वृक्षारोपण की महत्वपूर्ण भूमिका है। यदि प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे, तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा बदलाव लाया जा सकता है।

वहीं नगर मंत्री रितिकेश प्रजापति ने कहा कि “वृक्ष हैं तो हमारा कल है।” उन्होंने सभी विद्यार्थियों एवं नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की। कार्यक्रम में नगर सहमंत्री आनंद पासवान, नगर सहमंत्री अमरेंद्र यादव, बिट्टू पासवान सहित एबीवीपी के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए वृक्षारोपण अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button