ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News : पूर्व सरपंच बाबूलाल चौधरी के निधन पर जनप्रतिनिधियों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

भाजपा नेताओं एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने परिजनों से मिलकर व्यक्त की संवेदनाएं

रिपोर्टर रवि धाकड़

ग्राम पंचायत बरखेड़ा के पूर्व सरपंच, टोंक खुर्द जनपद पंचायत के जनपद सदस्य चिंतामन चौधरी के छोटे भाई एवं रविंद्र फौजी के पिता बाबूलाल चौधरी के निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। उनके निधन की सूचना मिलते ही भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके निवास पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में भाजपा विधि प्रकोष्ठ के पूर्व देवास जिला संयोजक श्याम सिंह गालोदिया, भाजपा पूर्व देवास जिला कार्यसमिति सदस्य निर्भय सिंह कराड़ा, टोंक खुर्द नगर परिषद के एल्डरमैन एवं पार्षद सुरेश अधिकारी, पूर्व एल्डरमैन एवं पार्षद शिवनारायण चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता शामिल रहे। सभी ने ईश्वर से दिवंगत बाबूलाल चौधरी की आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button