Madhya Pradesh News : सार्वजनिक शौचालय कई वर्षों से स्थापित बना बंद पड़ा है।टोंक खुर्द।
रिपोर्टर रवि धाकड़
टोंक खुर्द मे सार्वजनिक शौचालय कई वर्षों से स्थापित बना हुआ बंद पड़ा है संबंधित विभाग अपनी कुंभकर्णीय नींद में सोया हुआ है शौचालय बंद पड़ा हुआ है इससे आमजन हो रहे हैं परेशान नगर के मध्य स्थित शक्ति माता चौक एवं पंडित दीनदयाल प्रतिमा के पास एवं सब्जी मार्केट में स्थापित बना शौचालय विगत कई वर्षों से बंद पड़ा है। नगर के स्थानीय व्यापारियों को परेशानी खुले में सोच बाथरूम की बदबू का सामना भुगतना पड़ रहा है बदहाली सोच एवं बाथरूम खंडहर में तब्दील हो चुका है।गंदगी का अंबार लगा है।नगर व्यापारियों एवं दुकानदारो द्वारा नगर परिषद पहुंच कर कई बार लिखित आवेदन पत्र जिम्मेदार अधिकारी को प्रस्तुत कर समस्या से भी अवगत करवाया गया लेकिन कोई किसी प्रकार से आज तक भी निराकरण नहीं हो पाया।सूत्रों से जानकारी प्राप्त अनुसार स्थापित निर्मित शौचालय एवं बाथरूम की लाखों की राशि निकाली गई संबंधित विभाग द्वारा जिम्मेदार लोगों ने आज दिनांक तक शौचालय एवं बाथरूम में ताला लगा हुआ है। जब पत्रकारों ने जिम्मेदार नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी राकेश वैद्य से इस संबंध में चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि मेरे संज्ञान में आज मामला आया है। मैं शासन से नि:ष्पक्ष जांच करवाऊंगा जब पत्रकारों ने इस संबंध में मुद्दा उठाया की आपको नगर परिषद मे विगत 8-9 माह से नगर परिषद मे मुख्य नगर पालिका के पद पर पदस्थ हो चुके हैं आपने अभी तक मामला को संज्ञान में क्यों नहीं लिया यह तो आपकी कार्य प्रणाली पर नगर की जनता आसंतुष्ट है।

एक तरफ जनहित मे सरकार द्वारा स्वच्छता को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इसके लिए सरकारी स्तर पर लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। साथ ही जागरूकता रैली व शिविर का आयोजन कर लोगों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया जा रहा है। बावजूद टोंक खुर्द नगर में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है। यह एक जीता जागता उदाहरण है नगर के शौचालय बाथरूम के सामने एवं मोहल्लों में जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा रहता है।इसका जीता जागता उदाहरण टोंक खुर्द नगर के शक्ति माता के पास स्थित स्वच्छ भारत मिशन के तहत लाखों रुपये की लागत से निर्मित सार्वजनिक शौचालय है जो की बदहाल स्थिति में है। यह शौचालय अपने मूल उद्देश्य को पूरा करने में विफल रहा है, जिससे स्थानीय निवासियों व अन्य लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।इस शौचालय में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है जिसके कारण उपयोग के बाद सफाई संभव नहीं हो पाती। नियमित साफ-सफाई के अभाव में शौचालय के बाहर गंदगी का अंबार लगा हुआ है।शौचालय के दरवाज़े के ठीक बाहर मल-मूत्र और कचरा फैला हुआ है, जिससे पूरे क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है। शौचालय के अंदर लगे वॉश बेसिन टूटे हुए हैं और दरवाज़े भी खराब हो चुके हैं, जो इसकी जर्जर स्थिति को दर्शाते हैं।नगरवासियों व अन्य लोगों का आना जाना बना रहता है। प्रति बुधवार को यह बाजार अभी लगता है।नगर वासियों का कहना है कि शौचालय की इस बदहाली के कारण इसका उपयोग करना मुश्किल हो गया है। गंदगी और दुर्गंध के चलते यहां खड़ा होना भी दूभर है। परिणामस्वरूप,लोग खुले में शौच बाथरूम करने को मजबूर हैं, जिससे स्वास्थ्य और स्वच्छता को खतरा बढ़ गया है। इन दिनों नगर एवं बाहरी लोगों को दस्त लगने की परेशानी का खतरा बना हुआ रहता है। सुबह-शाम यहां से गुजरना मुश्किल हो जाता है। इतनी बदबू आती है कि सांस लेना दूभर है। शौचालय बना तो था पर बस नाम का बना हुआ है। जो बंद पड़ा है। यह सुविधा हमारे किसी काम की नहीं रह गई स्थानीय नगर वासियों ने प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी अगर हमें खुले में शौच करना पड़े तो इसका जिम्मेदार कौन है।लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद सार्वजनिक शौचालय का उचित रख-रखाव न होना प्रशासनिक लापरवाही को उजागर करता है कोई किसी प्रकार की सुविधा उपलब्ध नहीं है। इससे परेशान होकर खुली जगह मे सोच एवं बाथरूम के लिए बड़ी परेशानी का सबाब बना हुआ है। टोंक खुर्द नगर परिषद के अधीनस्थ परिषद द्वारा स्थापित टोंक खुर्द नगर कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व परिषद नितेश धाकड़ सहित लोगों ने बताया है कि आमजन परेशान हो चुके हैं सरकार की सुविधा नहीं मिल पा रही है।
नगर परिषद द्वारा शौचालय के पास में किराए की दुकान दी गई। इन व्यापारियों को भी सुविधा उपलब्ध नहीं है सार्वजनिक शौचालय के अड़ोस पड़ोस मे स्थानीय लोग निवास हैं। वह भी इस समस्या से परेशान है। सोच एवं बाथरूम के लिए इधर-उधर खुले में भटकना पड़ रहा है। संबंध में नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी राकेश वैध द्वारा इस अव्यवस्था की समस्या को बनी हुई है।सार्वजनिक शौचालय यह पदस्थ जवाबदार अधिकारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी की गंभीर लापरवाही का प्रमाण जनता के सामने है।जनहित मे अव्यवस्था जनहित की गंभीर समस्या का समाधान का कोई किसी प्रकार से आज तक भी निराकरण नहीं हो पाया। नगर की जनता ने कलेक्टर महोदय ऋतुराज सिंह से मांग की है कि तत्काल ही इस गंभीर समस्या का मौका स्थल पर पहुंच कर निरीक्षण कर समस्या का निराकरण किया जाए। जो शासन की योजना एवं कानून की सरे आम धज्जिया उड़ाई जा रही है एवं लोगों के साथ सुविधा का खिलवाड़ किया जा रहा है। नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका पदस्थ जवाबदार अधिकारी के विरुद्ध वैधानिक दंडात्मक कठोर कड़ी कार्यवाही की जावे।


Subscribe to my channel