Chhattisgarh News : अपराध समीक्षा बैठक.. crime मीटिंग में पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय का सख्त एक्शन
फरार आरोपियों की गिरफ्तारी तेज करें, अवैध शराब- जुआ/सट्टा पर कड़ा प्रहार: करने दिए थाना चौकी प्रभारियों को निर्देश
ब्यूरोचीफ राकेश कुमार साहू जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़
उत्कृष्ट कार्य करने पर थाना प्रभारी अकलतरा को सराहा एवं थाना प्रभारी शिवरीनारायण को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित अपराध पर जीरो टॉलरेंस, कानून-व्यवस्था पर विशेष जोर, रिस्पांस समय पर कार्य करे, थाना- चौकी प्रभारियों को सख्त निर्देश, बेहतर पुलिसिंग करने की हिदायत जिले के निगरानी एवं गुंडा बदमाश पर सतत निगरानी रखने शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई करने पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) ने आज दिनांक 10.07.26 शुक्रवार को प्रातः पुलिस लाइन जांजगीर में जनरल परेड का निरीक्षण करने के बाद जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों की अपराध समीक्षा बैठक लिया गया। बैठक में कानून- व्यवस्था, लंबित अपराधों, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी तथा अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई को लेकर कड़े निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि फरियादियों की शिकायतों पर तत्काल और संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। साथ ही जुआ-सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने, निगरानीशुदा एवं गुंडा-बदमाशों पर लगातार नजर रखने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।

लापरवाही पर दो प्रभारी थाना बम्हनीडीह एवं चौकी प्रभारी नैला को कड़ी फटकार अपराध समीक्षा के दौरान कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी बम्हनीडीह दिलीप सिंह को उनके क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री के मामलों को लेकर कड़ी फटकार लगाई। वहीं चौकी प्रभारी नैला रंजीत कंवर को चौकी क्षेत्र की बड़ी बड़ी गांव में रात्रि गस्त नहीं करना, आपराधिक तत्वों के व्यक्तियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्यवाही नहीं करने पर सख्त चेतावनी देते हुए भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न होने की हिदायत दी। उत्कृष्ट कार्य करने वाले दो थाना प्रभारियों का सम्मान बैठक में उत्कृष्ट पुलिसिंग करने वाले अधिकारियों की सराहना भी की गई। थाना प्रभारी अकलतरा भास्कर शर्मा को हाल ही में पाकिस्तानी समर्थित स्लीपर सेल के एक सदस्य की गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण सफलता हासिल करने पर विशेष रूप से प्रशंसित किया गया।
वहीं थाना प्रभारी शिवरीनारायण कृष्ण पाल सिंह को एक गंभीर आपराधिक प्रकरण का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण करने पर पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। एसपी ने बैठक दौरान सभी थाना चौकी प्रभारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि जिले में अपराध, अवैध कारोबार और असामाजिक गतिविधियों के प्रति पुलिस की नीति पूरी तरह जीरो टॉलरेंस की रहेगी। बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा, जबकि लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उपरोक्त समीक्षा मीटिंग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री उदयन बेहार, DSP मुख्यालय श्री विजय पैकरा, SDOP अकलतरा श्री प्रदीप कुमार सोरी, CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे, DSP अजाक सतरूपा तारम रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी सहित जिले के थाना चौकी प्रभारीगण उपस्थित रहे।


Subscribe to my channel