Himachal Pradesh News : विधवा बहनों के होनहार बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए हिमाचल सरकार की अनूठी योजना

ब्यूरो चीफ ओमप्रकाश शर्मा शिमला हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश में जिन परिवारों की वार्षिक आय 12 लाख रुपये तक है, यदि उनके बच्चे डॉक्टर, इंजीनियर या विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, तो हमारी सरकार डॉ. वाई.एस. परमार योजना के तहत मात्र 1% ब्याज पर 20 लाख रुपये तक का शिक्षा ऋण उपलब्ध करवा रही है। सरकार की यहां महत्वाकांक्षी योजना ऐसे होना हर बच्चों के लिए है जिन्होंने अपने पिता का साया को दिया है।

मुख्यमंत्री का मानना है कि1% ब्याज का उद्देश्य लाभार्थी में जवाबदेही और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है। प्रदेश सरकार की मंशा आर्थिक लाभ नहीं, सक्षम, ईमानदार और जिम्मेदार नागरिक तैयार करना है। हमारा प्रयास है कि सामान्य परिवार का कोई भी बच्चा आर्थिक कारणों से बड़े संस्थानों में प्रवेश लेने से पीछे न रहे। सरकार की यह अनूठी योजना हिमाचल प्रदेश के होनहार बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए यह मिल का पत्थर साबित हो सकती है। ओम प्रकाश शर्मा ब्यूरो चीफ इंडियन क्राइमन्यूज़ शिमला।

Subscribe to my channel