Bihar News : कैमूर: एसपी ने की अपराध एवं लंबित कांडों की समीक्षा, थानाध्यक्षों को दिए सख्त निर्देश
वारंट, कुर्की, समन के शीघ्र निष्पादन और अनुसंधान में तेजी लाने के आदेश
ब्यूरो चीफ संतोष कुमार श्रीवास्तव मोहनिया कैमूर बिहार
कैमूर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में गुरुवार को पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी की अध्यक्षता में जून 2026 माह की मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, भभुआ एवं मोहनिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, साइबर डीएसपी, यातायात डीएसपी, पुलिस निरीक्षक, सभी थानाध्यक्ष तथा विभिन्न शाखाओं के प्रभारी शामिल हुए।

बैठक में जिले में दर्ज एवं लंबित कांडों की समीक्षा की गई। एसपी ने अनुसंधान में तेजी लाने, वारंट, कुर्की, इस्तेहार एवं समन के शीघ्र निष्पादन तथा स्पीडी ट्रायल से संबंधित मामलों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की। एसपी शिखर चौधरी ने सभी थानाध्यक्षों को फाइनल केस डिस्पोजल एवं फाइनल फॉर्म समय पर जमा करने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि लंबित मामलों के निष्पादन में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Subscribe to my channel