ब्रेकिंग न्यूज़

Rajasthan News : गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत दो दिवसीय सिरोही दौरे पर, ब्रह्माकुमारीज के सम्मेलन में होंगे शामिल

माउंट आबू के ज्ञान सरोवर में करेंगे रात्रि विश्राम, 11 जुलाई को राजनीतिज्ञों के सम्मेलन में करेंगे सहभागिता

ब्यूरो चीफ महावीर चन्द्र आबूरोड

सिरोही | गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत सिरोही जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे 10 जुलाई की शाम 7:30 बजे माउंट आबू स्थित ब्रह्माकुमारीज के ज्ञान सरोवर परिसर पहुंचेंगे, जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे।

इसके बाद 11 जुलाई (शनिवार) को प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक ज्ञान सरोवर में आयोजित राजनीतिज्ञों के सम्मेलन में भाग लेंगे। सम्मेलन में विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श के साथ सामाजिक एवं आध्यात्मिक मूल्यों पर चर्चा होने की संभावना है। कार्यक्रम के समापन के बाद मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत दोपहर 1:45 बजे माउंट आबू से महाराणा प्रताप एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन एवं सुरक्षा एजेंसियों ने आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button