Chhattisgarh News : वार्ड 63 की लोकप्रिय पार्षद गीता गभेल ने माताजी की प्रथम पुण्यतिथि पर कुसमुंडा में कराई विशेष गौ-सेवा
रिपोर्टर मनोज मानिकपुरी कोरबा छत्तीसगढ़
कुसमुंडा। विकास कुसमुंडा के वार्ड क्रमांक 63 की लोकप्रिय एवं जनप्रिय पार्षद श्रीमती गीता गभेल की पूजनीय माताजी स्वर्गीय तारा बाई गभेल जी की प्रथम पुण्यतिथि के पावन अवसर पर आज एक अत्यंत सराहनीय और पुनीत कार्य संपन्न किया गया। माताजी की स्मृति को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए कुसमुंडा स्थित ‘गौ सेवा कुसमुंडा’ में गौ माता की विशेष भोजन सेवा आयोजित की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पार्षद श्रीमती गीता गभेल ने अपनी माताजी स्वर्गीय तारा बाई गभेल जी की प्रथम पुण्यतिथि को बेहद सेवाभावी और पारंपरिक ढंग से मनाया। इस पावन अवसर पर उन्होंने पूरी श्रद्धा और आदर भाव के साथ गौशाला पहुंचकर स्वयं उपस्थित रहकर गौ माताओं को हरा चारा, लापसी और पौष्टिक भोजन कराया।

इस अवसर पर पार्षद श्रीमती गीता गभेल ने भावुक होते हुए कहा, “माताजी हमेशा जीव सेवा और सनातन संस्कारों को सर्वोपरि मानती थीं। आज उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर गौ माता की सेवा कर हमें आत्मिक शांति मिली है। उनका आशीर्वाद हमेशा हमारे परिवार और पूरे क्षेत्रवासियों पर बना रहे, यही ईश्वर से प्रार्थना है।” इस सेवा कार्य के दौरान ‘जय श्री राम’ और ‘जय गौ माता’ के उद्घोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। पार्षद महोदया के इस सेवाभावी कार्य की पूरे कुसमुंडा क्षेत्र और वार्ड क्रमांक 63 के नागरिकों द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की जा रही है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि अपनी जनप्रतिनिधि को इस प्रकार सेवा कार्यों से जुड़े देखना अत्यंत प्रेरणादायी है। इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक और गौशाला समिति के सदस्य उपस्थित रहे, जिन्होंने स्वर्गीय तारा बाई गभेल जी को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।


Subscribe to my channel