महाराष्ट्रराज्य

Maharashtra News सांप के काटने से बालिका ज़ख्मी

रिपोर्टर वहाबअली सैय्यद चंद्रपूर महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के मूल शहर के वार्ड नंबर 14 में रहने वाली जागृति अनिल नन्नावरे (10 वर्ष ) को फरसे नामक जहरीले सांप के काटने से उपजिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया। यह घटना बुधवार रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी अनुसार,जब जागृति अपने घर के आंगन में टहल रही थी, तभी अचानक एक जहरीले सांप ने उसके पैर में काट लिया। सांप के काटने की जानकारी परिजनों को मिलते ही स्थानीय सर्पमित्र उमेश सिंह जिरे को सूचना दी गई और पीड़ित के परिजनों ने उसे तुरंत उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक इलाज के बाद पीड़ित को आगे के इलाज के लिए चंद्रपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button