ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News : नाबालिगों द्वारा वाहन नहीं चलाने पर पुलिस का विशेष जोर, सरस्वती शिशु मंदिर बिर्रा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

साइबर ठगी से बचने/यातायात नियमों का पालन करने संबंधी जानकारी दी गई

ब्यूरोचीफ राकेश कुमार साहू जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़

पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में सामुदायिक पुलिसिंग अभियान के अंतर्गत थाना बिर्रा प्रभारी निरीक्षक श्री राजीव श्रीवास्तव द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर, बिर्रा में छात्र-छात्राओं के लिए यातायात एवं साइबर सुरक्षा संबंधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नाबालिग बच्चों द्वारा मोटरसाइकिल एवं अन्य मोटर वाहन नहीं चलाने के प्रति जागरूकता बढ़ाना। थाना प्रभारी निरीक्षक श्री राजीव श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को समझाइश देते हुए कहा कि 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों द्वारा वाहन चलाना कानूनन प्रतिबंधित है। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे स्वयं वाहन न चलाएँ ।

इस दौरान विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के महत्वपूर्ण नियमों, हेलमेट के अनिवार्य उपयोग, यातायात संकेतों के पालन तथा सुरक्षित आवागमन की जानकारी दी गई। साथ ही साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग, ओटीपी, पासवर्ड एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करने तथा किसी भी साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने के संबंध में भी विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। विद्यालय के शिक्षकों ने इस जागरूकता कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों में कानून के प्रति सम्मान, अनुशासन एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button