ब्रेकिंग न्यूज़

नए बस स्टैंड में आधुनिक सुलभ शौचालय का किया शुभारंभ

शहर के नए बस स्टैंड परिसर में आम नागरिकों एवं यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सार्वजनिक सुलभ शौचालय का शुभारंभ किया गया। यह शौचालय सीएसआर मद के अंतर्गत निर्मित किया गया है। आधुनिक सुविधाओं से युक्त इस शौचालय के प्रारंभ होने से बस स्टैंड आने वाले प्रत्येक यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुविधाजनक शौचालय की सुविधा उपलब्ध होगी।

नवनिर्मित सुलभ शौचालय में ऑटोमेटेड हैंड ड्रायर मशीन, महिलाओं के लिए मैनुअल सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन तथा इलेक्ट्रिक सैनिटरी नैपकिन इनसिनरेटर जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इन सुविधाओं से विशेष रूप से महिला यात्रियों को बेहतर स्वच्छता एवं सम्मानजनक वातावरण मिलेगा। शौचालय का संचालन सुलभ इंटरनेशनल सोशल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन, रायपुर की संस्था द्वारा किया जाएगा, जो एक गैर-लाभकारी सामाजिक संस्था है।

उद्घाटन के अवसर पर एमआईसी सदस्य निर्मल पानीग्राही, सुरेश गुप्ता, लक्ष्मण झा, श्रीमती कलावती कसेर, श्रीमती श्वेता बघेल एवं संजय विश्वकर्मा, नगर निगम आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष आर्यद्र सिंह आर्य, पार्षद श्याम सुन्दर बघेल, गायत्री बघेल, श्रीमती जोयस्टीन भवानी, एल्डरमैन अतुल कौशल, यशवर्धन राव, श्रीमती लक्ष्मी कश्यप, राजेश श्रीवास्तव, रोहित त्रिवेदी सहित भाजपा पदाधिकारी, स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर रामनरेश पांडे, विधुशेखर झा, दीपक श्रीवास्तव, मीडिया प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

महापौर संजय पांडेय ने कहा शहरवासियों एवं बाहर से आने वाले यात्रियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध किए जाने के लिए नए बस स्टैंड में आधुनिक सुविधाओं से युक्त सुलभ शौचालय का निर्माण स्वच्छता एवं जनसुविधा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। महिलाओं की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन एवं इनसिनरेटर जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे स्वच्छता के साथ गरिमापूर्ण वातावरण सुनिश्चित होगा। उन्होंने नागरिकों से सार्वजनिक संपत्तियों का संरक्षण करने, शौचालय का स्वच्छ एवं जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की।

स्वच्छता सभापति लक्ष्मण झा ने कहा मुख्य बस स्टैंड और शहर के इस महत्वपूर्ण परिसर में लंबे समय से एक अतिरिक्त सार्वजनिक शौचालय की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। आधुनिक सुलभ शौचालय के शुरू होने से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। अब हमारी जिम्मेदारी है कि हम इस सुविधा का सही उपयोग करें और इसे हमेशा साफ-सुथरा रखें। सार्वजनिक संपत्तियों का संरक्षण करना हर नागरिक का कर्तव्य है। यदि हम सभी मिलकर सहयोग करेंगे, तो जगदलपुर स्वच्छ और सुंदर शहर के रूप में अपनी अलग पहचान बनाएगा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button