Jharkhand News : CISF, पुलिस की बड़ी कार्रवाई: खास मुराईडीह से लगभग 41 टन अवैध कोयला जब्त
MMDR एक्ट के नए प्रावधानों के तहत पहली बड़ी कार्रवाई, अवैध कोयला कारोबारियों में मचा हड़कंप

ब्यूरो चीफ मिथिलेश पांडे धनबाद झारखण्ड
खास मुराईडीह (बाघमारा): एरिया-1 बरोरा क्षेत्र के अंतर्गत खास मुराईडीह कोलियरी में सीआईएसएफ और पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर अवैध कोयला खनन एवं तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। अभियान के दौरान लगभग 41 टन अवैध कोयला जब्त किया गया, जिससे क्षेत्र में अवैध कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया। यह कार्रवाई इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि इसमें पहली बार माइंस एंड मिनरल्स (डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन) अधिनियम (MMDR Act) के नए प्रावधानों का प्रभावी उपयोग किया गया।

नए कानून के तहत मिली शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए क्षेत्र में यह पहली बड़ी कार्रवाई बताई जा रही है। कार्रवाई के दौरान जब्त किए गए कोयले को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बीसीसीएल प्रबंधन को सौंप दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि अवैध खनन और कोयला चोरी के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त अभियान जारी रहेगा तथा नए कानून के तहत दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।




Subscribe to my channel