ब्रेकिंग न्यूज़

Jharkhand News : हल्दी की रस्म के बीच दूल्हे को पुलिस ने लिया हिरासत में, दूसरी शादी की तैयारी का आरोप

तिलक में 7.5 लाख लेने का आरोप, पहली मंगेतर की शिकायत पर मंडप से उठा दूल्हा

ब्यूरो चीफ मिथिलेश पांडे धनबाद झारखण्ड

लोयाबाद (धनबाद): धनबाद के लोयाबाद थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह उस समय विवादों में घिर गया, जब हल्दी की रस्म के दौरान पुलिस ने दूल्हे को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाने पहुंचा दिया। घटना के बाद शादी समारोह में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, बीसीसीएल कर्मी सुनील कुमार भुइयां की करीब दो वर्ष पहले एक युवती से शादी तय हुई थी। युवती पक्ष का आरोप है कि तिलक के रूप में 7.5 लाख रुपये दिए गए थे, लेकिन दूल्हा पक्ष लगातार शादी की तारीख टालता रहा। इस बीच सुनील ने कथित तौर पर दूसरी युवती से शादी तय कर ली और इसकी जानकारी पहली युवती के परिवार से छिपाई।


मंगलवार रात हल्दी की रस्म और बुधवार को बारात निकलने की सूचना मिलने पर पहली युवती के परिजनों ने धनबाद महिला थाना पुलिस से शिकायत की। शिकायत के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और दूल्हे को पूछताछ के लिए थाने ले गई। दूसरी ओर, सुनील कुमार भुइयां ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि युवती की मां ने उन्हें किसी अन्य व्यक्ति से कर्ज दिलाया था। उनके अनुसार, शादी कभी तय ही नहीं हुई थी और उन पर जबरन विवाह करने का दबाव बनाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है। मामले में लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button