ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : सम्भव अभियान 6.0 के सफल संचालन को लेकर मुख्य विकास अधिकारी ने दिए निर्देश।

रिपोर्टर रफ़ी उल्लाह खान रामपुर उत्तर प्रदेश

Rampur: सम्भव अभियान 6.0 के प्रभावी संचालन को लेकर विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी श्री गुलाब चंद्र की अध्यक्षता में संबंधित विभागों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अभियान की कार्ययोजना, विभागवार दायित्वों तथा निर्धारित लक्ष्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

सीडीपीओ जितेंद्र कुमार जायसवाल ने बताया कि 1 जुलाई से 30 सितम्बर, 2026 तक संचालित होने वाले सम्भव अभियान 6.0 का मुख्य उद्देश्य गंभीर तीव्र कुपोषण (SAM) श्रेणी के बच्चों को आवश्यक स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाएं उपलब्ध कराकर उन्हें सुपोषित श्रेणी में लाना है।  उन्होंने बताया कि जनपद में 185 सैम बच्चे हैं। इस कार्यक्रम के अंतर्गत जिन्हें इस श्रेणी से बाहर निकलना है। इसके लिए महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य तथा पंचायती राज विभाग सहित सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना होगा।

 

मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री, आशा एवं एएनएम संयुक्त रूप से घर-घर जाकर परिवारों को संतुलित आहार, स्वच्छता, स्तनपान, पूरक पोषण तथा बच्चों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के प्रति जागरूक करें। अभियान के अंतर्गत शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा आवश्यक औषधि किट उपलब्ध कराते हुए सभी पात्र बच्चों का ई-कवच ऐप पर पंजीकरण सुनिश्चित किया जाएगा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button