ब्रेकिंग न्यूज़

Rajasthan News : महिला सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

ब्यूरो चीफ महावीर चंद्र आबूरोड राजस्थान

आबुरोड सिटी पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा श्रीमान महानिदेशक पुलिस राजस्थान जयपुर के निर्देशानुसार दिनांक 01.07.2026 से 31.07.2026 तक महिला जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के सबंध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत किशोरसिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही, जसाराम बोस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सियूचाव) सिरोही व बृजेश कुमार उप अधीक्षक पुलिस वृताधिकारी वृत आबुपर्वत के निकटतम सुपरविजन में हरचन्द देवासी निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी आबुरोड शहर के नेतृत्व में आज दिनांक को वैदिक कन्या स्कुल आबूरोड मे महिला व बालिकाओं को नवीन आपराधिक कानून कि जानकारी, महिलाओं/बालिकाओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण, गुड टच व बैड टच एवं उनके अधिकारो के प्रति जागरूक किये जाने के सबंध में जानकारी दी गई। राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन गरिमा व सुरक्षा सखी अभियान के तहत सुरक्षा सखियों को जागरूक किया गया तथा महिला सुरक्षा के सबंध मे राज-कॉप सिटिजन एप डाउनलोड करवाया व राजकॉप सिटीजन एप की उपयोगिता के सबंध मे अनिल कुमार स.उ.नि. मय् कालिका पेट्रोलिग टीम द्वारा जानकारी प्रदान की गई।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button