ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : मथुरा में SSP श्लोक का बड़ा एक्शन: “सोने का घड़ा” बेचने वाला टटलू गैंग ध्वस्त, 50 ठग गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ सूरज मथुरा उत्तर प्रदेश

मथुरा पुलिस ने “अपराध मुक्त अभियान” के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। SSP श्री श्लोक कुमार के निर्देश पर आज कोसीकलां थाना क्षेत्र में टटलू गैंग के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई। पुलिस ने शाहपुर चौकी अंतर्गत शाहपुर, नगला उटावट और नगला सिरोही गांव में एक साथ छापेमारी की। राजस्थान-हरियाणा बॉर्डर से सटा ये इलाका लंबे समय से नकली सोने की ठगी के लिए बदनाम था।

छापेमारी में पुलिस ने 40 से 50 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। इनमें रफीक, अहमद, फैज, मुफीद, समून, अंगद, अब्बास, खुर्शीद, अनवर, जमाल आदि शामिल हैं। टटलू गैंग का तरीका बेहद शातिर है। ये लोग लोगों को फोन कर “खुदाई में प्राचीन सोने का घड़ा मिला है” का झांसा देते हैं। फिर उन्हें सुनसान जगह बुलाकर लाखों रुपए ले लेते हैं और बदले में पीतल या नकली बिस्कुट थमा देते हैं। कई बार बंधक बनाकर भी लूट करते हैं। पुलिस अब इनसे पूछताछ कर पूरे नेटवर्क, बैंक खातों और सरगनाओं तक पहुंचने की कोशिश कर रही

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button