Uttar Pradesh News 06 जुलाई को जनपद की सभी तहसीलों में आयोजित होगा सम्पूर्ण समाधान दिवस

रिपोर्टर रफ़ी उल्लाह खान रामपुर उत्तर प्रदेश
Rampur: DM अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन के शासनादेशों के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को जनपद की सभी तहसीलों में प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 02:00 बजे तक आयोजित किया जाता है। विशेष परिस्थितियों के कारण इस बार सम्पूर्ण समाधान दिवस 06 जुलाई, 2026 (सोमवार) को जनपद की सभी तहसीलों में प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 02:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
निर्धारित रोस्टर के अनुसार जिलाधिकारी श्री अजय कुमार द्विवेदी सदर तहसील, मुख्य विकास अधिकारी श्री गुलाब चन्द्र शाहबाद तहसील, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) श्री आनन्द कुमार सिंह मिलक तहसील तथा अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) डाॅ. नितिन मदान टांडा तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रतिभाग करेंगे। जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं एवं शिकायतों के निस्तारण हेतु 06 जुलाई, 2026 (सोमवार) को संबंधित तहसील मुख्यालय पर आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित होकर अपनी शिकायतें प्रस्तुत करें। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को शासन के निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करते हुए सम्पूर्ण समाधान दिवस का प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण आयोजन कराने तथा प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।




Subscribe to my channel