ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News अयोध्या श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी के कथित महाघोटाले के विरोध में कांग्रेस की “सद्बुद्धि पदयात्रा” आयोजित

रिपोर्टर रफ़ी उल्लाह खान रामपुर उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार सोमवार को जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी, रामपुर के संयुक्त तत्वावधान में अयोध्या श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में चढ़ावे की कथित वित्तीय अनियमितताओं एवं महाघोटाले के विरोध में केंद्र एवं राज्य सरकार को जगाने के उद्देश्य से “सद्बुद्धि पदयात्रा” का आयोजन किया गया। पदयात्रा शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय, काज़ी गली से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों एवं गलियों से होती हुई नई गंज धर्मशाला मंदिर पहुँची, जहाँ प्रार्थना के साथ इसका समापन किया गया।

कार्यक्रम में जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, वरिष्ठ कांग्रेसजनों, विभिन्न फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशव्यापी आह्वान के अंतर्गत आयोजित शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने पार्टी का पक्ष रखते हुए श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में चढ़ावे की कथित वित्तीय अनियमितताओं की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जाँच कराने तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई किए जाने की माँग की और नारे लगाए।


कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जिस प्रकार सरकार इस पूरे प्रकरण में हीला-हवाली कर रही है, उससे पूरे मामले में गहरी साजिश की आशंका उत्पन्न होती है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के नाम पर श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित धन की पारदर्शिता और पवित्रता सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। नई गंज धर्मशाला मंदिर में भगवान श्रीराम से प्रार्थना की गई कि वे सरकार को सद्बुद्धि प्रदान करें, ताकि सत्य सामने आए और दोषियों के विरुद्ध निष्पक्ष कार्रवाई हो सके। इसके पश्चात शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बाक़र अली ख़ाँ तथा युवक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अरसालान ख़ाँ ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से चितरंजन श्रीवास्तव, रामगोपाल सैनी, शकील मंसूरी, रामगोपाल कटारिया, प्रेम रस्तोगी, सुशील पाल लोधी, राजेश लोधी, रामकिशोर, अरसालान ख़ाँ, मोहम्मद ज़की, मोईन, पठान शहवेज़, आमिर, इमरान पाशा, भूरा सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button