ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News निजी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान महिला की मौत, डॉक्टर दंपत्ति पर लापरवाही का आरोप; पुलिस ने शुरू की जांच

रिपोर्टर रफ़ी उल्लाह खान रामपुर उत्तर प्रदेश

रामपुर। जनपद के थाना गंज क्षेत्र स्थित एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो जाने से हड़कंप मच गया। मृतका के पति ने डॉक्टर दंपत्ति पर इलाज में गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए थाना गंज में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने और सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाजोडी टोला निवासी मोहम्मद तकिया मुबारक शाह खाँ ने बताया कि सोमवार शाम उनकी पत्नी सोनी की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद वह उन्हें तत्काल डिग्री कॉलेज रोड स्थित एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के लिए लेकर पहुंचे। पीड़ित का आरोप है कि नर्सिंग होम में मौजूद डॉक्टर अजीम नकवी और डॉक्टर हिना नकवी ने बिना पर्याप्त जांच किए जल्दबाजी में कई इंजेक्शन लगाए, जिसके बाद उनकी पत्नी की हालत लगातार बिगड़ती चली गई। आरोप है कि उपचार के दौरान ही महिला की मौत हो गई।

परिजनों का आरोप है कि महिला की मौत के बाद डॉक्टर दंपत्ति नर्सिंग होम बंद कर वहां से चले गए। इसके बाद परिजन महिला को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम एवं अन्य कानूनी प्रक्रिया के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। मृतका के पति ने पुलिस से दोनों डॉक्टरों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषी पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस का पक्ष: थाना गंज पुलिस का कहना है कि मामले में तहरीर प्राप्त हो गई है। शिकायत की जांच की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button