ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : शातिर वाहन चोर को सदर कोतवाली पुलिस ने दबोचा

रिपोर्टर शत्रुघन फ़तेहपुर उत्तर प्रदेश

पुलिस की जानकारी के अनुसार पैदल भ्रमण के दौरान बड़े पुल मदारीपुर सर्विस रोड तिराहे पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग की जा रही थी,इसी दौरान हसवा की ओर से आ रहे एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रुकने का इशारा किया गया, किन्तु संदिग्ध व्यक्ति वाहन को तेज गति से चलाकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर उसे मौके पर पकड़ लिया गया। पकड़े गए व्यक्ति से नाम-पता पूछने पर उसने अपना नाम राहुल सिंह पुत्र धर्मेन्द्र सिंह निवासी खलीलपुर बिलिन्दा थाना थरियाँव जनपद फतेहपुर, उम्र करीब 31 वर्ष बताया। वाहन के संबंध में कोई वैध अभिलेख प्रस्तुत न कर पाने पर सख्ती से पूछताछ की गई, जिसमें अभियुक्त ने उक्त हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (नं0 UP13BA3784) को दिनांक 20.06.2026 को पिलखुवा टोल, जनपद हापुड़ स्थित वैष्णो ढाबा के पास से चोरी करना स्वीकार किया। वाहन का ऑनलाइन सत्यापन करने पर उक्त मोटरसाइकिल अन्य व्यक्ति के नाम पंजीकृत पाई गई । अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 303/2026, धारा 317(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त राहुल सिंह उपरोक्त को न्यायलय भेजा गया है। प्रभारी निरीक्षक हेमन्त कुमार मिश्र,उ0नि0 सत्यप्रकाश पाठक,उ0नि0 राजकुमार ,कां0 अनिकेत पटेल कार्यवाही में शामिल रहें।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button