ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News आज नगर मण्डल मिलक के नगर पालिका परिषद सभागार में भाजपा मंडल बैठक संपन्न, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि

रिपोर्टर रफ़ी उल्लाह खान रामपुर उत्तर प्रदेश

मिलक। नगर पालिका परिषद के सभागार में भारतीय जनता पार्टी की मंडल बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मंडल प्रभारी एवं जिला महामंत्री श्री अर्जुन रस्तोगी जी, मंडल अध्यक्ष श्रीमती ममता अत्रि जी, विजयपाल राजपूत नगर मण्डल महामंत्री भाजपा जिला मंत्री प्रदीप जाटव, प्रभारी जी के साथ पधारे श्री विक्रम सिंह जी, मंडल कार्यकारिणी के पदाधिकारी तथा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नामित सभासदगण उपस्थित रहे।

बैठक का शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए किया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके राष्ट्रवादी विचारों और देश की एकता एवं अखंडता के प्रति उनके योगदान को स्मरण किया।

बैठक के दौरान संगठन के वर्तमान कार्यक्रमों की समीक्षा की गई तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा हुई। संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने, बूथ स्तर तक संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा जनसेवा के कार्यों को गति देने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया गया। इस दौरान नन्हे राम पाण्डेय, डॉ रामबाहादुर गंगवार, शांति स्वरूप, चंद्रभान मित्तल, संईया सक्सेना, संजय रस्तोगी, तरूण सागर, भूकन सरन, नेमचंद्र प्रजापति, महावीर मौर्य, दीपा रस्तोगी, नरेंद्र गोस्वामी, भूपराम जी विनोद सक्सेना, अवधेश सक्सेना, सोनू, एडवोकेट बसंत, आदि कार्यकर्तागण उपस्थित रहें

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button