Uttar Pradesh News डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती संस्मरण पखवाड़ा के अंतर्गत भाजपा का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न

रिपोर्टर रफ़ी उल्लाह खान रामपुर उत्तर प्रदेश
भारतीय जनता पार्टी द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती संस्मरण पखवाड़ा के अंतर्गत आज रामपुर स्थित सांवरिया बैंकट हॉल में विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पश्चिम उत्तर प्रदेश भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री हरिओम शर्मा जी एवं श्री हरीश ठाकुर जी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष श्री हरीश गंगवार जी ने की। सम्मेलन में जिले भर से भारी संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि श्री हरिओम शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रभक्ति, त्याग, संघर्ष और अखंड भारत के संकल्प को समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया तथा जम्मू-कश्मीर में “एक देश में दो विधान, दो निशान और दो प्रधान नहीं चलेंगे” के संकल्प को लेकर ऐतिहासिक संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी के विचार आज भी भारतीय जनता पार्टी की वैचारिक शक्ति हैं और प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है कि उनके आदर्शों, राष्ट्रवाद की भावना और सेवा के संस्कार को जन-जन तक पहुँचाए।

उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और संगठन की विचारधारा को घर-घर तक पहुँचाकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ सुनिश्चित करें। मुख्य वक्ता श्री हरीश ठाकुर ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी केवल एक महान शिक्षाविद और प्रखर राष्ट्रवादी नेता ही नहीं थे, बल्कि उन्होंने भारतीय राजनीति को राष्ट्रहित सर्वोपरि रखने की दिशा प्रदान की। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी का संघर्ष हमें यह प्रेरणा देता है कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक अस्मिता की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने, समाज के प्रत्येक वर्ग के बीच जाकर सेवा कार्यों को गति देने तथा पार्टी की रीति-नीति को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुँचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष श्री हरीश गंगवार ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके आदर्श, राष्ट्र के प्रति समर्पण और संघर्ष की भावना आज भी भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करती है।

उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन द्वारा चलाए जा रहे अभियानों को पूरी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ सफल बनाने तथा समाज के प्रत्येक वर्ग तक पार्टी की विचारधारा और सरकार की उपलब्धियों को पहुँचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन भारत माता की जय एवं वंदे मातरम् के उद्घोष के साथ हुआ। सम्मेलन में विधायक राजबाला, पूर्व सांसद घनश्याम सिंह लोधी बीना भारद्वाज अभय गुप्ता हंसराज पप्पू युसूफ अली मोहन कुमार लोधी अर्चना गंगवार मोहित सैनी सुनीता सैनी सुभाष भटनागर सौरभ पाल लोधी कार्यक्रम संयोजक विवेक रुहेला रविंद्र सिंह रवि जगपाल सिंह यादव अर्जुन रस्तोगी प्रदीप गुप्ता आकाश सक्सेना दीपक गुप्ता आशीष गुप्ता प्रमोद आहूजा श्वेता शर्मा भव्य उप्पल नरेंद्र सिंह विक्रम सिंह ओम प्रकाश लोधी निशु चौधरी जूही सिंह अवधेश शर्मा सुरेश बाबू गुप्ता और जिले भर से भारी संख्या में कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही।




Subscribe to my channel