ब्रेकिंग न्यूज़

गोण्डा में सपा कार्यकर्ताओं ने मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन, 2027 में सरकार बनाने का लिया संकल्प

गोण्डा में सपा कार्यकर्ताओं ने मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन, 2027 में सरकार बनाने का लिया संकल्प

गोण्डा । जनपद की मनकापुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा पटीठ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन जिला सचिव जयसेन सिंह के नेतृत्व में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और अखिलेश यादव के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए गांव-गांव और गली-गली जाकर पार्टी की नीतियों एवं उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विजय पासवान, शैलेन्द्र सिंह, सूर्यमणि यादव, अखिलेश यादव, हंसराज यादव, रमेश भारती, आज्ञाराम वर्मा, ज्ञानचंद चौहान, टिंकू सहित अन्य समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button