Madhya Pradesh News जिला पंचायत सीईओ ने विभिन्न स्कूलों का किया निरीक्षण
बच्चों की उपस्थिति कम मिलने एवं शैक्षणिक स्तर भी ठीक नहीं मिलने पर कार्यवाही के निर्देश

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश
मीनू अनुसार मध्यान्ह भोजन भी मिलने पर समूह पर कार्यवाही के निर्देश शिक्षण गुणवत्ता में सुधार के निर्देशकलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन में जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया एवं डीपीसी अरुण शंकर पांडे द्वारा मंगलवार को विकासखंड ईशानगर अंतर्गत विभिन्न शासकीय विद्यालयों का संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान छात्र उपस्थिति, शैक्षणिक स्तर एवं मध्यान्ह भोजन व्यवस्था में कई अनियमितताएं सामने आईं। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक शाला परा में विद्यार्थियों की उपस्थिति अत्यंत कम पाई गई। यह भी पाया गया कि शिक्षकों द्वारा छात्र उपस्थिति बढ़ाने के लिए अपेक्षित प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। प्राथमिक शाला पिपौराकला में भी छात्र उपस्थिति कम होने के साथ-साथ विद्यार्थियों का शैक्षणिक स्तर संतोषजनक नहीं पाया गया। वहीं मध्यान्ह भोजन निर्धारित मीनू के अनुसार नहीं परोसा जा रहा था, जिससे संबंधित स्व-सहायता समूह द्वारा लापरवाही बरते जाने की पुष्टि हुई।

माध्यमिक शाला खड़गॉय में विद्यार्थियों की उपस्थिति नियमानुसार दर्ज नहीं की जा रही थी। साथ ही मध्यान्ह भोजन योजना में उपयोग की जा रही बर्तन सामग्री निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई। प्राथमिक शाला रसोइया ठाकरुन में दर्ज 19 विद्यार्थियों में से केवल 2 छात्र ही उपस्थित मिले। उपस्थित विद्यार्थियों का शैक्षणिक स्तर अत्यंत कमजोर पाया गया। साथ ही शिक्षकों का अकादमिक प्रदर्शन भी अपेक्षित स्तर का नहीं मिला। निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने संबंधित शाला प्रभारियों एवं शिक्षकों को विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने, शिक्षण गुणवत्ता में सुधार लाने तथा शैक्षणिक स्तर बेहतर करने के निर्देश दिए। संयुक्त निरीक्षण में शिक्षकों की लापरवाही पाए जाने पर उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। वहीं मध्यान्ह भोजन में निर्धारित मीनू का पालन नहीं करने पर संबंधित समूह के विरुद्ध भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।




Subscribe to my channel