ब्रेकिंग न्यूज़

Jharkhand News फर्जी RC बनाकर बेची जा रही थी सेकेंड हैंड स्कूटी, कतरास में बाइक प्वाइंट संचालकों पर केस दर्ज

वाहन जांच में खुला RC फर्जीवाड़े का खेल, इलेक्ट्रॉनिक छेड़छाड़ कर तैयार की गई नकली RC बरामद

ब्यूरो चीफ मिथिलेश पांडे धनबाद झारखण्ड

धनबाद (कतरास): कतरास थाना क्षेत्र में चलाए जा रहे वाहन जांच अभियान के दौरान सेकेंड हैंड वाहन खरीद-बिक्री से जुड़े एक कथित फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक रूप से छेड़छाड़ कर तैयार की गई फर्जी RC के आधार पर बेची गई एक स्कूटी को जब्त किया है। मामले में दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में गुहिबांध बस स्टैंड के समीप वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान स्कूटी (रजिस्ट्रेशन संख्या JH10DC6884) के दस्तावेजों की जांच में RC कॉपी संदिग्ध पाई गई। जांच में सामने आया कि RC में वाहन स्वामी के नाम से इलेक्ट्रॉनिक छेड़छाड़ कर नकली RC तैयार की गई थी और उसी के आधार पर वाहन दूसरे व्यक्ति को बेच दिया गया।


पूछताछ में पता चला कि छाताबांध पुल के पास BIKE POINT नाम से सेकेंड हैंड वाहनों की खरीद-बिक्री करने वाले शेख शहंशाह (पिता-स्व. शेख इलियास, राजवाड़ी रोड) तथा मो. आगाज अंसारी (पिता- नौसाद अंसारी, छाताबांध) ने वाहन खरीदार को उक्त फर्जी RC को मूल दस्तावेज बताकर सौंपा था। पुलिस के अनुसार, जब्त स्कूटी भी इन्हीं दोनों द्वारा बेची गई थी। इस मामले में कतरास थाना कांड संख्या 172/26 दिनांक 30 जून 2026 के तहत दोनों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और फर्जी दस्तावेज तैयार करने के नेटवर्क की भी पड़ताल की जा रही है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button