Chhattisgarh News महिला मोर्चा में नई जिम्मेदारियां, कल्याणी साहू व सत्यालता मिरि बनीं जिला प्रभारी

ब्यूरोचीफ राकेश कुमार साहू जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, छत्तीसगढ़ ने संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण की दिशा में नई जिम्मेदारियों की घोषणा की है। इसके तहत कल्याणी साहू को जिला मुंगेली प्रभारी तथा सत्यालता मिरि को जिला रायगढ़ प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है।

दोनों पदाधिकारियों को नवीन दायित्व मिलने पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि दोनों अपने अनुभव, नेतृत्व क्षमता और समर्पित कार्यशैली के माध्यम से महिला मोर्चा को और अधिक सशक्त बनाएंगी तथा संगठन की नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। इस अवसर पर कहा गया कि महिला मोर्चा का उद्देश्य मातृशक्ति को संगठन से जोड़कर सामाजिक, राजनीतिक एवं जनसेवा के क्षेत्र में उनकी सहभागिता को और मजबूत करना है। नवीन दायित्व प्राप्त करने वाली दोनों पदाधिकारियों से संगठन को नई ऊर्जा और गति मिलने की अपेक्षा व्यक्त की गई। “संगठन ही शक्ति है, सेवा ही संकल्प है” के मूल मंत्र के साथ दोनों के सफल एवं गौरवपूर्ण कार्यकाल की कामना की गई।




Subscribe to my channel