Uttar Pradesh News कब्जा हुईं जमीन छुड़ाने के लिए युवक ने अवैध असलहा का सहारा।महोबा से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो ने पुलिस प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है

रिपोर्टर लोटन प्रसाद हमीरपुर उत्तर प्रदेश
करीब अठहत्तर सेकेंड के इस वीडियो में एक युवक काली माता मंदिर में कट्टा रखकर पूजा करता दिखाई दे रहा है। वीडियो की पृष्ठभूमि में फिल्मी गीत बज रहा है और युवक न्याय न मिलने की बात कहते हुए कानून हाथ में लेने की चेतावनी देता नजर आ रहा है। वायरल वीडियो डहर्रा गांव का बताया जा रहा है। इसके साथ वायरल पोस्ट में युवक ने आरोप लगाया है कि वर्ष 2021 से उसकी जमीन पर कब्जा है और जिला प्रशासन उसे न्याय नहीं दिला सका। उसने लिखा है कि यदि शासन-प्रशासन उसकी जमीन से कब्जा हटवा दे तो वह स्वयं आत्मसमर्पण कर देगा।

वीडियो में युवक पहले अपने पैर में छिपाकर लाया गया कट्टा निकालता है, फिर उसे काली माता मंदिर में रखकर हाथ जोड़कर प्रार्थना करता दिखाई देता है। हालांकि इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह का कहना है कि जांच के बाद पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट की जाएगी।




Subscribe to my channel