छत्तीसगढ़राज्य

Chhattisgarh News राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के अनुषांगिक संगठनों की बैठक 8 अप्रैल और 9 अप्रैल को

✍️ रिपोर्टर डॉ.रमाशंकर श्रीवास्तव कांकेर छत्तीसगढ़

रायपुर छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रभारी और केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य ओम प्रकाश माथुर 8 अप्रैल और 9 अप्रैल को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के अनुषांगिक संगठनों की बैठक जो रोहणीपुरम के सरस्वती शिक्षा संस्थान के कार्यालय में होने जा रही है उसमें शामिल होने आ रहे हैं इसके बाद छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी. ओम प्रकाश माथुर 10 अप्रैल को रायपुर से जगदलपुर जा रहे हैं संभावना है कि उनके साथ क्षेत्रीय संगठन महामंत्री भाजपा अजय जामवाल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव और प्रदेश महामंत्री संगठन पावन साय भी जगदलपुर जाएंगे. जगदलपुर में 12 विधानसभा क्षेत्रों के प्रमुख कार्यकर्ताओं के संभाग स्तरीय सम्मेलन होगा जिसे वह मार्गदर्शन देंगे और 2023 के छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में बस्तर से ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतने और 2024 में बस्तर संभाग के दोनों लोकसभा सीट जीतने का टिप्स देंगे.

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button