ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News धारदार हथियार लेकर आने जाने वालो को डराने वाला आरोपी चढ़ा कोतवाली पुलिस के हत्थे

मुखबीर की सूचना पर आरोपी को 01 नग चाक़ू के साथ पकड़ा गया

 ब्यूरोचीफ राकेश कुमार साहू जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़

आरोपी जयप्रकाश पटेल उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम मडवा भाटापारा जांजगीर मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना सिटी कोतवाली से पुलिस टीम थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग हेतु रवाना किया गया था दौरान पेट्रोलिग पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम मड़वा में चौक के पास में एक व्यक्ति धारदार हथियार लेकर मारने दौड़ा रहा है और आने जाने वाले लोगों को हथियार लहरा कर डरा रहा है की सूचना से जिले के पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप, CSP कोतवाली श्री मती योगिता खापर्डे को दिया गया जिस पर अधिकारियों द्वारा तत्काल आरोपी की धरपड़कर वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश प्राप्त हुए जिस पर थाना प्रभारी जेपी गुप्ता के मार्गदर्शन में तत्काल टीम मौके की ओर रवाना किया गया टीम के द्वारा मड़वा चौक से एक व्यक्ति को पकड़ा गया

नाम पता पूछने पर अपना नाम जय प्रकाश निवासी मड़वा बताया जिसके कब्जे से एक नग चाकू जप्त किया गया आरोपी के विरुद्ध 25,27 आर्म्स एक्ट की कार्यवाही किया गया एवं आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। उपरोक्त कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी सिटी कोतवाली, प्रधान आरक्षक राकेश तिवारी ,प्रकाश राठौर, आरक्षक विनोद राठौर, हजारी लाल मेरसा का विशेष योगदान रहा

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button