Uttar Pradesh News जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला शिक्षा अनुश्रवण समिति की बैठक सम्पन्न।

रिपोर्टर रफ़ी उल्लाह खान रामपुर उत्तर प्रदेश
Rampur: जिलाधिकारी श्री अजय कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला शिक्षा अनुश्रवण समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार एवं शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये। बैठक में जनपद के विद्यालयों में छात्र नामांकन की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि 01 जुलाई से 15 जुलाई तक चलने वाले स्कूल चलो अभियान के दूसरे चरण में लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत छात्रों का नामांकन कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने विद्यालयों में कायाकल्प योजना के अंतर्गत कराये जाने वाले शौचालय निर्माण, टायलीकरण, किचन सेट निर्माण, एवं बाउंड्रीवॉल के कार्यों को यथाशीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश समस्त खंड विकास अधिकारियों को दिये।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने फैमिली आईडी की समीक्षा करते हुए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को कार्य में प्रगति लाते हुए लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने आरटीई के तहत बच्चों के नामांकन को लेकर चर्चा करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निजी विद्यालयों में निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत पात्र बच्चों का नामांकन कराने के निर्देश दिए।
बैठक में निपुण भारत मिशन के अंतर्गत बच्चों के अधिगम स्तर, डीबीटी की स्थिति, दिव्यांग बच्चों के नामांकन सहित विद्यालयों में स्वच्छता, पेयजल, शौचालय, विद्युत एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद के सभी विद्यालय 24 जून से प्रारम्भ होंगे, जबकि कक्षायें 25 जून से प्रारंभ होंगी। जिलाधिकारी ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर परिणाम प्राप्त करने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा प्रत्येक विद्यालय का नियमित अनुश्रवण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, छात्र उपस्थिति तथा सीखने के स्तर में सुधार को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
Subscribe to my channel