ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News जनसुनवाई में SSP संजय कुमार वर्मा ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश ।

रिपोर्टर एजाज नबी जैदी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर: शासन के निर्देशों के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने सोमवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। इस दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याओं और शिकायतों से एसएसपी को अवगत कराया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक शिकायत को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को मामलों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की शिकायतों का त्वरित समाधान पुलिस की प्राथमिकता है तथा किसी भी प्रकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता बनाए रखते हुए पीड़ितों को न्याय दिलाना सुनिश्चित करें। SSP ने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का शीघ्र समाधान कर पुलिस के प्रति विश्वास को और मजबूत करना है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button