Madhya Pradesh News ग्राम थानापुखरी में स्वास्थ्य एवं जनकल्याण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
कार्यक्रम के दौरान निम्न विषयों पर विशेष मार्गदर्शन दिया गया

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश
छतरपुर गौरिहार, 22 जून 2026। राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरिहार द्वारा ग्राम पंचायत थानापुखरी में स्वास्थ्य एवं जनकल्याण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रशिक्षक जूनियर डॉक्टर श्रीमती भावना राजे प्रजापति ने किशोर-किशोरियों एवं महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की। उन्होंने बच्चों के सर्वांगीण विकास, स्वास्थ्य सुरक्षा तथा शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए ग्रामीणों को जागरूक किया।

0 से 5 वर्ष तक के बच्चों के आधार कार्ड बनवाने की प्रक्रिया एवं महत्व। नियमित टीकाकरण के लाभ एवं बच्चों को समय पर सभी टीके लगवाने की अपील। विद्यालयों में संचालित प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी तथा बच्चों का नामांकन कराने हेतु प्रेरित किया गया। वर्षा ऋतु में मलेरिया, डेंगू एवं अन्य मौसमी बीमारियों से बचाव संबंधी आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी गई। सभी प्रकार के नशे से दूर रहने एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। आगामी 28 जून 2026 से प्रारंभ होने वाले पोलियो अभियान की जानकारी देते हुए सभी अभिभावकों से बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाने का आग्रह किया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन में आशा सहयोगिनी श्रीमती शीतला राजपूत, आशा कार्यकर्ता श्रीमती किरांचा राजपूत, ग्राम की समस्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं सहित साथिया, भारती, शिवम राजपूत, आरती, गीता, मनीषा, पूजा, रागिनी, काजल एवं निरंजन का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में समस्त ग्रामवासियों, किशोर-किशोरियों एवं महिलाओं से स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं का लाभ लेने तथा जनहित कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता करने का आह्वान किया गया।

श्रीमती भावना राजे नरेंद्र प्रजापति
जनपद सदस्य, वार्ड क्रमांक 14, पलटा
जनपद पंचायत गौरिहार
महिला जिला अध्यक्ष
अखिल भारतीय कुंभकार संघ, शाखा छतरपुर

Subscribe to my channel