ब्रेकिंग न्यूज़
Uttar Pradesh News यातायात पुलिस रामपुर द्वारा तेज गति से वाहन चलाने वालों के विरुद्ध चलाया गया विशेष अभियान ।

रिपोर्टर रफ़ी उल्लाह खान रामपुर उत्तर प्रदेश
आज दिनांक 19.06.2026 को पुलिस अधीक्षक रामपुर के निर्देशन में यातायात पुलिस रामपुर द्वारा जनपद के प्रमुख मार्गों पर विशेष अभियान चलाकर तेज गति से वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सघन वाहन चेकिंग की गई । अभियान के दौरान यातायात पुलिस टीम द्वारा स्पीड रडार गन का प्रयोग कर वाहनों की गति की जांच की गई तथा निर्धारित गति सीमा से अधिक गति से वाहन चलाते पाए जाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की गई । चेकिंग के दौरान वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए निर्धारित गति सीमा का पालन करने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने तथा सुरक्षित वाहन संचालन हेतु प्रेरित किया गया।




Subscribe to my channel