Uttar Pradesh News गंगा में कूदे बुजुर्ग की पुलिसकर्मियों ने बचाई जान, तत्परता से बाहर निकालकर परिजनों को सौंपा

रिपोर्टर एजाज नबी जैदी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश
मुजफ्फरनगर। थाना रामराज क्षेत्र के गंगा बैराज पर उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब मानसिक तनाव से परेशान लगभग 60 वर्षीय एक बुजुर्ग ने गंगा नदी में छलांग लगा दी। घटना की जानकारी मिलते ही चौकी बैराज पर तैनात पुलिसकर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे और साहस एवं सूझबूझ का परिचय देते हुए बुजुर्ग की जान बचा ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सूचना मिलते ही चौकी बैराज पर तैनात हेड कांस्टेबल 694 कपिल कुमार एवं कांस्टेबल 1960 राजकुमार बिना समय गंवाए घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों पुलिसकर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गंगा में कूदे बुजुर्ग को सुरक्षित बाहर निकाला और प्राथमिक देखभाल के बाद उसे सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

पुलिस की तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता के चलते एक बड़ा हादसा टल गया। परिजनों ने पुलिसकर्मियों का आभार व्यक्त करते हुए उनकी सराहना की। क्षेत्रीय लोगों ने भी दोनों पुलिसकर्मियों के साहसिक कार्य की प्रशंसा की है।




Subscribe to my channel