ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News व्यापारियों की सुरक्षा पर मंथन, पुलिस व प्रशासन ने साइबर अपराधों से बचाव के दिए टिप्स

रिपोर्टर एजाज नबी जैदी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर। जनपद में व्यापारियों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ एवं नगर मजिस्ट्रेट श्री पंकज प्रकाश राठौर द्वारा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी के दौरान व्यापारियों की सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से सुझाव प्राप्त किए गए। अधिकारियों ने व्यापारियों को साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों के प्रति सतर्क रहने की सलाह देते हुए ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, लिंक एवं डिजिटल भुगतान से जुड़े जोखिमों के बारे में जानकारी दी।


इस अवसर पर अधिकारियों ने साइबर हेल्पलाइन 1930 सहित अन्य महत्वपूर्ण पुलिस एवं आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आह्वान किया। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि व्यापारियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। गोष्ठी में मौजूद व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भी अपने सुझाव साझा किए और पुलिस-प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button