ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News लोन दिलाने के नाम पर साइबर ठगी का खेल बेनकाब, 48 घंटे में 4 आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर एजाज नबी जैदी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन पुलिस ने भोले-भाले लोगों को लोन दिलाने का झांसा देकर उनके बैंक खातों का साइबर फ्रॉड में इस्तेमाल करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 48 घंटे के भीतर चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी लोगों को आसान लोन दिलाने का लालच देकर उनके बैंक खाते खुलवाते थे और बाद में उन खातों का उपयोग साइबर ठगी से प्राप्त धनराशि के लेन-देन में करते थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सिविल लाइन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 07 एटीएम कार्ड, 04 फर्जी आधार कार्ड, 01 पैन कार्ड, 03 बैंक पासबुक, 08 मोबाइल फोन तथा एक कार बरामद की गई है। बरामद दस्तावेजों और उपकरणों के आधार पर पुलिस गिरोह के नेटवर्क और अन्य संभावित साथियों के संबंध में भी जांच कर रही है।


इस महत्वपूर्ण सफलता पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा ने सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया तथा भविष्य में भी साइबर अपराधों के विरुद्ध इसी प्रकार प्रभावी कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button