ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News मौत का लाइव वीडियो! मोबाइल पर वीडियो चालू कर फंदे पर झूल गई नवविवाहिता

कैमरे में कैद हुई आखिरी सांस

ब्यूरोचीफ राकेश कुमार साहू जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़

जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 22 वर्षीय नवविवाहिता की बंद कमरे में पंखे से लटकी लाश मिली, जबकि उसके मोबाइल में करीब डेढ़ घंटे का वीडियो रिकॉर्ड हुआ है, जिसमें मौत से पहले के आखिरी पल कैद हैं। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस वीडियो को सबसे अहम साक्ष्य मानकर जांच में जुटी हुई है। मामला रायगढ़ जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र का है। बंद कमरे में मिली लाश जानकारी के अनुसार कोष्टापारा निवासी विशाखा देवांगन की शादी लगभग चार वर्ष पहले हुई थी। उसका पति शुभम देवांगन निजी दुकान में काम करता है। मंगलवार दोपहर विशाखा घर पर अकेली थी। दोपहर में जब उसकी सास घर पहुंची तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक आवाज लगाने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला। आशंका होने पर परिजनों को बुलाया गया और दरवाजा तोड़ा गया। कमरे के भीतर का दृश्य देखकर सभी स्तब्ध रह गए। विशाखा पंखे से फंदे पर झूल रही थी। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। वीडियो में कैद हुई मौत का दृश्य घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को मृतका का मोबाइल फोन रिकॉर्डिंग मोड में मिला। जांच के दौरान मोबाइल से करीब डेढ़ घंटे का वीडियो बरामद हुआ, जिसमें घटना का पूरा घटनाक्रम रिकॉर्ड पाया गया। वीडियो में विशाखा पंखे पर साड़ी और दुपट्टे की मदद से फंदा तैयार करती दिखाई देती है। कुछ क्षण बाद अचानक उसका संतुलन बिगड़ जाता है और वह फंदे पर झूलने लगती है।


वीडियो में यह भी दिखाई देता है कि फंदे पर झूलने के बाद वह खुद को बचाने के लिए संघर्ष करती है और किसी नुकीली वस्तु से फंदा काटने का प्रयास भी करती है, लेकिन सफल नहीं हो पाती। कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो जाती है। रील बनाने के एंगल से भी जांच प्रारंभिक चर्चा और परिजनों की जानकारी के अनुसार विशाखा को सोशल मीडिया पर वीडियो और रील बनाने का शौक था। इसी वजह से यह आशंका भी जताई जा रही है कि घटना किसी वीडियो या रील की शूटिंग के दौरान हुई हो सकती है। हालांकि पुलिस ने अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल डेटा, वीडियो फुटेज और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जाएगा। मोबाइल बना सबसे बड़ा गवाह इस पूरे मामले में मोबाइल फोन सबसे अहम साक्ष्य बनकर सामने आया है। पुलिस डिजिटल फॉरेंसिक विशेषज्ञों की मदद से वीडियो फुटेज और मोबाइल डेटा का विश्लेषण कर रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि यह हादसा था, आत्महत्या थी या इसके पीछे कोई अन्य कारण मौजूद है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार सिटी कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button