ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष बनें हाजी फरीद अहमद

सब से बात-नफरत को मात अभियान को प्रदेश के हर जनपद में पहुंचाएंगे प्रदेश अध्यक्ष! आपसी सद्भाव,जनहित,शैक्षिक एवं सामाजिक कार्यों के करने के चलते मिली जिम्मेदारी!

रिपोर्टर मनीष फतेहपुर, उत्तर प्रदेश

मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित चिंतन बैठक ने हाजी फरीद अहमद को मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ऑफ इंडिया का उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। नई दिल्ली स्थित प्रेस क्लब एवं मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ऑफ इंडिया के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित बैठक में देश भर से आए पदाधिकारियों,सामाजिक कार्यकर्ताओं,बुद्धिजीवियों एवं धार्मिक नेताओं ने बैठक के बाद हाजी फरीद के नाम की घोषणा की। राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने फरीद अहमद के सामाजिक,शैक्षिक एवं जनसेवा कार्यों को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी।

नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन व नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह प्रदेश में संगठन को मजबूत करने,सामाजिक सद्भाव,शिक्षा,भाई-चारे तथा जनहित के मुद्दों पर सक्रिय रूप से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ऑफ इंडिया द्वारा चलाए जा रहे सब से बात-नफरत को मात अभियान के संदेश को हर जिले तक पहुंचाने का काम करेंगे।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button