ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News रामपुर जिला अस्पताल में चिकित्सकों की भारी कमी को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया

रिपोर्टर रफ़ी उल्लाह खान रामपुर उत्तर प्रदेश

रामपुर, आज जिला अध्यक्ष सलमान शाह ने जिलाधिकारी रामपुर के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य विभाग को जिला अस्पताल रामपुर में चिकित्सकों की गंभीर कमी के संबंध में एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि जिला अस्पताल में लंबे समय से कई महत्वपूर्ण विशेषज्ञ चिकित्सकों के पद रिक्त पड़े हुए हैं। विशेष रूप से फिजिशियन, सर्जन, कान-नाक-गला (ईएनटी) विशेषज्ञ सहित अन्य आवश्यक डॉक्टरों की कमी के कारण मरीजों को उचित चिकित्सा सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को उपचार के लिए निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ता है, जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता है। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि जिला अस्पताल पूरे जनपद की स्वास्थ्य व्यवस्था का प्रमुख केंद्र है, लेकिन विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी के कारण आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह स्थिति विशेष रूप से गरीब एवं जरूरतमंद मरीजों के लिए अत्यंत चिंताजनक है। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि जिला अस्पताल रामपुर में रिक्त पड़े चिकित्सकों के पदों पर शीघ्र नियुक्तियां की जाएं तथा आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ किया जाए, जिससे जनपद की जनता को बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हो सकें।

 

ज़िला अध्यक्ष सलमान शाह ने उम्मीद जताई कि प्रदेश सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग जनता की इस गंभीर समस्या को प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने हेतु आवश्यक कदम उठाएंगे इस मौके पर मौजूद रहे युवा जिला महासचिव जुनैद खान युवा जिला महासचिव अब्दुल रहमान
युवा जिला महासचिव शाह आलम खान
युवा जिला महासचिव जाहिद खान युवा जिला सचिव मोहम्मद अयूब
नगर अध्यक्ष मोहम्मद आजम और सोनू कांटे वाला मजार खान मोहम्मद उस्मान युवा जिला सचिव रकीब खान
मोहम्मद इमरान मोहम्मद आलम मोहम्मद दानिश गुफरान खान अतीफ खान आदि मौजूद रहे

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button