Madhya Pradesh News अवैध शराब प्रतिबंद हेतू जिला कलेक्टर एवं जिला अकबरी विभाग समाजजनो ने सोपा ज्ञापन

रिपोर्टर नरेंद्र खांडेकर खरगोन मध्य प्रदेश
ग्राम पंचायत धुलकोट वासियों द्वारा अवैध शराब पर प्रतिबंध हेतु जिला कलेक्ट्रेट, जिला आबकारी विभाग, एवं स्थानीय पुलिस थाना भगवानपुरा में ज्ञापन सौंपा गया महिला, बुजुर्ग बच्चे और युवा एवं भूतपूर्व विधायक जमना सिंह सोलंकी काकाजी भी सम्मिलित हुए पिछले महीने ग्राम पंचायत धुलकोट में 29/05/26 को अवैध शराब पर प्रतिबंध के लिए ग्राम सभा का ठहराव प्रस्ताव पारित किया गया था लेकिन विगत 09 दिनों से दगड़खेडी रिकॉर्ड गायब मामले में चल रहे अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन के चलते किसी भी जिम्मेदार विभाग में आवेदन और ठहराव प्रस्ताव प्रस्तुत नहीं किया गया था

कलेक्ट्रेट, आबाकारी और स्थानीय पुलिस थाना भगवानपुरा सभी को कल से ही सख्ती के साथ ग्राम पंचायत धुलकोट में चल रही अवैध शराब दुकानों पर प्रतिबंध लगाने की गुहार लगाई है सभी ने कल ही उचित कार्रवाई करने की बात कही है यह मुहिम ग्राम पंचायत धुलकोट के जिम्मेदार शुभचिंतकों ,सामाजिक, वरिष्ठ और बुद्धिजीवी, महिला, पुरुष, बुजुर्ग बच्चे व युवाओं की पहल से शुरूआत की गई, शराब सेवन से ही पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी, घर, परिवारों रिश्तेदारों में दरार, त्यौहारों और सामाजिक कार्य में माहौल खराब होना, शराब पीकर ड्राइव करने से सबसे अधिक एक्सीडेंट हो रहें जिसमें निर्दोष लोगो को भी जान से तो कभी हाथ, पैर,सर शरीर के किसी भी अंग के हडि्डयां तोड़ दी जाती है ऐसे अनेक उदाहरण है इसलिए शराब ना पीएं ना पीने दे और ना अवैध रूप से बेचने दें यह संकल्प सभी को लेना होगा।




Subscribe to my channel