ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News ग्राम पानदा में एकदिवसीय अल्पविराम कार्यक्रम संपन्न

देवास आनंद संस्थान के द्वारा में ग्राम पानदा में राधा कृष्ण मंदिर परिसर में एकदिवसीय अल्पविराम कार्यक्रम आयोजन किया गया।

रिपोर्टर राहुल वर्मा देवास मध्य प्रदेश

कार्यक्रम में जिला समन्वयक डॉ, समीरा नईम, मास्टर ट्रेनर सुश्री कृपाली राणा*, आनंद सहयोगी पपलेश जोशी एवं प्रहलाद जी रहे। ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के के सदस्य एवं नवाकुर संस्था सहगामी समाज सेवा समिति से बड़ी संख्या में ग्रामवासी कार्यक्रम में शामिल हुए। सभी ने अल्पविराम प्रशिक्षण को ध्यानपूर्वक सुना एवं अपने विचार साझा किए।
अल्पविराम कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों को जीवन में ठहराव, आत्म-चिंतन एवं आनंद की अनुभूति कराना है। प्रशिक्षण में ध्यान, संवाद एवं गतिविधियों के माध्यम से तनावमुक्त जीवन जीने की कला सिखाई गई।


ग्रामवासियों ने कार्यक्रम को अत्यंत उपयोगी बताया और भविष्य में भी ऐसे आयोजन की अपेक्षा की । जिला समन्वयक डॉ ,समीरा नईम, मास्टर ट्रेनर ट्रेनर सुश्री कृपाली राणा, के मार्गदर्शन में ग्रामवासियों ने ठहराव और आत्म-चिंतन की कला सीखी कार्यक्रम में विशेष रूप से मोकम सिंह सिंह राजपूत, समंदर सिंह धाकड़, नेपाल सिंह राजपूत, माखन सिंह नागर, अंतर सिंह धाकड़
ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष सतीश जी धाकड़, अरविंद सिंह नागर, भजन गायक सूरज परमार ,कालू सिंह दमामी सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासियों ने सहभागिता की।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button