झारखण्डराज्य

Jharkhand News कुमारधुबी में नोटिस के बाद रेलवे ने अतिक्रमण हटाने का अभियान किया शुरू, बुलडोजर से आवासों को तोड़ा

रिपोर्टर मोहम्मद राहिल अहमद कुमारधुबी धनबाद झारखण्ड

फ्रंट कॉरिडोर निर्माण किए जाने को लेकर पूर्व रेलवे आसनसोल डिविजन द्वारा कुमारधुबी क्षेत्र के नया नगर, औघड़ डंगाल के लोगों को जगह खाली करने का नोटिस पूर्व में दिया गया था। लेकिन विस्थापितों द्वारा जगह को खाली नहीं किया था। जिसको लेकर आज बुधवार से रेलवे ने अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू कर दिया । पूरे लव लश्कर के साथ आरपीएफ पुलिस जवान तैनात कर अतिक्रमण किए हुए आस्थान में बुलडोजर से आवास को ध्वस्त कर दिया। विधि व्यवस्था बनाये रखने लिए मैथन पुलिस दलबल के साथ मौजूद थे।दुख के इस घड़ी में घर टूट रहे लोगों के ऊपर आसमान गिरने के बराबर हो गया। 25 से 30 वर्षो से यहां रह रहे लोगों ने अपने आशियाना को टूटते देख आँख से बहते दर्द के आँशु को रोक न सका। बेघर हो रहे लोगो में नेताओं के ऊपर काफ़ी आक्रोश देखा गया। बेघर परिवार वालो ने कहा 25 से 30 सालो से यह रह रहे है। लेकिन यह पता नही था कि एक दिन अचानक से लोग हाथों से बनाये घर को बुलडोज़र से तोड़ देंगे और हम सभी को बेघर कर दिया जाएगा। लोगो ने कहा कि इस समय विधायक, सांसद कोई नेता नही है। सभी ने झूठे आश्वासन दिया है। उनका कहना है कि सरकार विकास कार्य तो कर रही है लेकिन गरीबों को बेघर किया जा रहा। जो जनता सरकार बनाती है सरकार उसी जनता के घरों पर बुलडोजर चला रही है। उन्होंने कहा कि सरकार हमे जमीन घर देकर बेघर होने से बचा ले। इधर मौके पर अतिक्रमण हटाओ अभियान का नेतृत्व कर रहे रेलवे के जूनियर एड़ी 2 के अधिकारी बिनोद कुमार ने बताया कि फ्रंट कॉरिडोर निर्माण को लेकर विद्युत सब स्टेशन बनाया जाएगा जिसके लिए अतिक्रमण किए हुए घरों को हटाया जा रहा है उन्हें कहा कि वर्तमान समय में 39 घर को हटाया जाएगा बाद में फ्रंट कॉरिडोर निर्माण के लिए लगभग 80 मीटर तक अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button