ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने जनसुनवाई में सुनीं लोगों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

रिपोर्टर एजाज नबी जैदी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर। शासन के निर्देशों के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं एवं शिकायतें एसएसपी के समक्ष रखीं।


एसएसपी ने प्रत्येक प्रकरण का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान पुलिस की प्राथमिकता है तथा शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया गया कि प्राप्त शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए पीड़ितों को न्याय दिलाने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। जनसुनवाई कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को अपनी समस्याएं सीधे वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाने का अवसर मिला।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button