ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News घुघरी थाना क्षेत्र में हादसा: स्टॉपडैम में डूबने से युवक की मौत, गांव में शोक

ब्यूरो चीफ इंद्र मेन मार्को मंडला मध्यप्रदेश

मंडला। जिले के घुघरी थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत जुनवानी के पोषक ग्राम धनगांव, सरपंच टोला के निवासी श्री फग्गन सिंह मरकाम, पिता श्री परमु मरकाम का एक दुखद दुर्घटना में निधन हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, फग्गन सिंह ने अपने मोहल्ले स्थित ठाकुरदेव नाला स्टॉपडैम में स्नान करने गए थे। नहाते समय अचानक उनका पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में चले गए। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाकर बचाने का प्रयास किया, लेकिन डूबने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना पर घुघरी पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की भारी भीड़ स्टॉपडैम पर जमा हो गई थी। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुघरी भेज दिया गया, जहाँ पोस्टमार्टम कराकर शव को परिवार जनों को सौंप दिया गया। फिलहाल पुलिस घटना को जांच में ले लिया है।इस हृदयविदारक घटना से पूरे धनगांव में शोक की लहर है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button