ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News आगामी त्योहार मोहर्रम को लेकर केंद्रीय शान्ति समिति बैठक आयोजित

ब्यूरो चीफ सागर कुमार इटावा उत्तर प्रदेश

इटावा -आगामी त्योहार मोहर्रम को सकुशल एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराए जाने तथा कानून एवं शान्ति व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से रिजर्व पुलिस लाइन में जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा केंद्रीय शान्ति समिति की बैठक आयोजित की गई । बैठक में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी, धर्मगुरु, गणमान्य नागरिकगण तथा मोहर्रम जुलूस आयोजक उपस्थित रहे।बैठक के दौरान मोहर्रम पर्व के अवसर पर निकलने वाले ताजिया एवं जुलूसों के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई तथा उपस्थित जनों से आपसी सौहार्द, भाईचारा एवं शान्तिपूर्ण वातावरण बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की गई।

साथ ही जुलूसों के निर्धारित मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, विद्युत एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में सुझाव प्राप्त कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उपस्थित समस्त नागरिकों एवं आयोजकों से सोशल मीडिया पर भ्रामक अथवा आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित/अग्रसारित न करने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह की सूचना तत्काल पुलिस एवं प्रशासन को देने की अपील की गई। साथ ही निर्देशित किया गया कि मोहर्रम पर्व को परंपरागत, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जाए।इस दौरान एडीएम विपिन कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभयनाथ त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध संतोष सिंह एवं प्रशासन व पुलिस के अन्य अधि0/कर्म0गण उपस्थित रहे ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button